Railway Group D Syllabus 2026 in Hindi PDF Download

Facebook
WhatsApp
Telegram

Railway Recruitment Boards (RRB) ने Group D पदों पर भर्ती हेतु Written Exam 2026 के लिए Computer Based Test (CBT) का Latest Syllabus और Exam Pattern जारी कर दिया हैं। इसकी चयन प्रक्रिया में कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण (ME) शामिल होगा जिसका विस्तृत विवरण निचे दिए गए हैं। सभी इक्छुक एवं योग्‍य अभ्‍यर्थी Railway Group D का हिंदी में Syllabus डाउनलोड कर सकते हैं PDF Format में निचे दिए गए लिंक से, जो RRB के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना से लिया गया हैं।

विभाग का नामरेल मंत्रालय भारत सरकार
आयोजकरेलवे भर्ती बोर्ड्स (RRB)
Post NameVarious Posts in Level-1
कुल पद22,195
केन्‍द्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) No.09/2025
Mode of ExamComputer Based Test (CBT)
परीक्षा अवधि90 मिनट
साक्षात्‍कारइसमे साक्षात्‍कार नहीं लिया जाएगा
Pay Scale7th CPC Pay Matrix
ऑनलाइन आवेदन करेRRB Group D Recruitment 2026

(a) उम्मीदवारों को आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना हैं। एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन करने पर उनके सभी आवेदन अस्वीकार कर दिये जायेंगे।

(b) भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे :

  1. Computer Based Tests (CBT)
  2. Physical Efficiency Test (PET)
  3. Document Verification (DV) and
  4. Medical Examination (ME)

(c) CBT, PET, DV, ME या किसी अन्य अतिरिक्त गतिविधियों की तारीख की जानकारी पात्र को उचित समय पर RRB/ RRC वेबसाइटों, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

(d) किसी भी चरण के स्थगन या स्थान, तिथि और शिफ्ट में परिवर्तन के लिए अनुरोध किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए परीक्षा की अवधि और प्रश्नों की संख्या नीचे दी गई है:-

विषयप्रश्‍नों की संख्‍याकुल अंकपरीक्षा अवधि
सामान्य विज्ञान2510090 मिनट
गणित25
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति30
सामान्य जागरूकता और समसामयिकी20
  • नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • विभिन्न समुदायों में शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत : UR-40%, EWS-40%, OBC (NCL)-30%, SC-30%, ST-30% हैं।

सभी प्रश्‍न बहुविकल्पीय सहित वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और निचे दिए गए विषय से संबंधित प्रश्‍न शामिल होने की संभावना हैं:-

  1. Mathematics (गणित) : Number system, BODMAS, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentages, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics, Square root, Age Calculations, Calendar & Clock, Pipes & Cistern etc.
  2. General Intelligence and Reasoning (सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति) : Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, Statement – Arguments and Assumptions etc.
  3. General Science (सामान्‍य विज्ञान) : The syllabus under this shall cover Physics, Chemistry and Life Sciences of 10th standard level (CBSE).
  4. General Awareness on current affairs in Science & Technology, Sports, Culture, Personalities, Economics, Politics and any other subject of importance.

कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर तीन गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा एंव इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है और यह क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा, PET के लिए मानदंड इस प्रकार हैं:-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए : 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी पर 2 मिनट में एक बार में बिना वजन नीचे रखे उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए; और

एक बार में 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करने में सक्षम होना चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए : 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी पर 2 मिनट में एक बार में बिना वजन नीचे रखे उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए; और

एक बार में 5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करने में सक्षम होना चाहिए।

चिकित्सीय परीक्षा (Medical Examination) : दस्‍तावेज सत्‍यापन (DV) के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित आवश्यक चिकित्सा फिटनेस परीक्षणों को पास करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार उन पदों से संबंधित कर्तव्यों को निभाने के लिए चिकित्सा रूप से फिट हैं।

PET के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग Railway/ RRC वाइज रिक्तियों (जो रेल प्रशासन की आवश्यकतानुसार बढ़ या घट सकती हैं) के तीन गुणा की दर से की जाएगी। PET के लिए शॉर्टलिस्टिंग CBT में उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित होगी। कई सत्रों में आयोजित CBT के लिए अंकों को सामान्यीकरण (Normalized) किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग रेलवे/ आरआरसी के अनुसार 1:1 की दर से की जाएगी, जो सीबीटी में उनकी मेरिट और PET में अर्हता के आधार पर होगी। दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आधिकारिक आरआरसी वेबसाइटों के साथ-साथ मैसेज (SMS) और ई-मेल (उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर) के माध्यम से सूचित किया जाएगा ताकि वे DV में उपस्थित होने के लिए अपने e-Call Letter डाउनलोड कर सकें।

RRB Group D Syllabus 2026 Hindi PDF Download

RRB Group D Syllabus 2026 English PDF Download

RRB Group D Recruitment 2026

Download Notification

Official Webiste

Leave a Comment